प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केरलम का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एर्नाकुलम में एक भव्य रोड शो किया.....साथ ही राज्य में 10,800 करोड़ रुपये की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रेल मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों से जुड़ी की परियोजनाओं की शुरुआत की। राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलने के बाद अपने पहले दौरे के भाषण की शुरुआत में उन्होंने कहा कि "केरल अब केरलम है"..पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का समय केरलम के लिए नए भविष्य का समय है।<br /><br />#PMModiKeralamvisit, #PMModitamil #PmmodiKochispeech, #PMModiSpeech, Keralam Name Approval
